झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल जैसी चिकनी होगी। हालांकि बाद में अपने इस विवादित बयानों पर सफाई दते हुए उन्होंने बताया कि मेरी जबान फिसल जाने के कारण मैंने ऐसा बोल दिया था।
कांग्रेस विधायक ने कहा, मैंने 14 महत्वपूर्ण सड़कें मंजूर कराएं हैं, मुख्यमंत्री ने मेरे प्रस्ताव को मान लिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि ये 14 महत्वपूर्ण सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी होंगी।
घाटों पर डुबकी लगाने लायक भी नहीं छोड़ा जल
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य के गठन के बाद बीजेपी ने शासन किया, लेकिन लोगों की बुनियादी समस्याओं को दूर नहीं कर पाई। सड़क के आभाव में लोगों को मुश्किल भरे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जबकि बीजेपी सिर्फ जनता के पैसे को लूटने में ही रही।
इससे पूर्व इरफान अंसारी ने रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज के विरुद्ध विवादित बयान दिया था। इस बयान से जामताड़ा विधायक पर महिलाओं को अपमानित का आरोप भी लगा था। इसके बाद योग शिक्षिका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


Download Android App
Download iOS App



