झारखंड के चाईबासा में इलाके में पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या और सिमडेगा मे एक ग्रामीण की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या की घटनाओं की भाजपा ने जोरदार निंदा की हैंं। और आरोप लगाया कि झारखंड में जंगलराज जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दोनों घटनाएं साबित करने के लिए काफी हैं कि यहां जंगलराज की सीमा भी लांघी जा चुकी है, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट इन घटनाओं को लेकर ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होनें कहा हैं कि ‘‘मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक जी पर नक्सली हमले और उनके दो सुरक्षाकर्मी के शहीद होने की खबर सुनकर मर्माहत हूं।राज्य में विधि व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति दयनीय एवं गंभीर है।
मुंडा ने सिमडेगा की घटना पर कहा, ‘‘ग्रामीणों ने संजू प्रधान नामक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। मैं इस घटना की तीव्र निंदा करता हूं और इस मामले की यथाशीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करता हूं।’’
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ट्वीट किया, ‘‘झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।’’ आपको बता दे कि हाल ही में झारखंड सरकार ने मॉबलिंचिग की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून भी पारित किया हैं, कानून बनने के बाद आदमी को जिंदा जलाने को लेकर यह पहली घटना हैं जिसमें आदमी को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया गया हैं। इन दोनों घटनाओं को लेकर झारखंड की सियासत भी गर्मा गई हैं विपक्षी दल लगातार राज्य की कानून व्यव्सथा को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



