मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली है। हेमंत शपथ-ग्रहण के लिए जाने से पहले अपनी परंपराओं का पालन करते हुए अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। हेमंत ने रविवार अपराह्न् दो बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।

इसके लिए राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मंच की बात करें तो यहां झारखंड की कोहबर कला के साथ ही झारखंडी कला-संस्कृति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। मंच को पूरी तरह कोहबर कला (पेंटिंग) से सजाया गया।

सोरेन ने शपथ-ग्रहण से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।


Download Android App
Download iOS App



