झारखंड की राजधानी रांची से लगभग सौ किलोमीटर दूर बोकारो में एक सरकारी विद्यालय पर शनिवार को आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन बच्चे झुलस गये।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बोकारो के जरिडीह ब्लॉक के बंधडीह माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि महतो ने बताया है कि दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बरामदे में कुछ कक्षा के छात्र पढ़ाई कर रहे थे कि अचानक वहां वज्रपात हुआ। इससे वहां पढ़ रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद तुरंत बच्चों को जैनामोड़ सदर अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई।महतो ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चों पर वज्रपात का प्रभाव पड़ा, लेकिन आधा दर्जन बच्चे झुलस गये। उन्होंने कहा कि घटना में कक्षा चार की एक छात्रा बुरी तरह झुलस गई।वहीं, प्रखंड विकास अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि घटना में झुलसी बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।


Download Android App
Download iOS App



