जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, 10 घायल

Summary :

झारखंड (Jharkhand) के जामताड़ा जिले में बुधवार रात एक ट्रेन की चपेट में आकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों के घायल होने की बात सामे आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जामताड़ा उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जामताड़ा के रेलवे स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेट में आए कई यात्री 2 लोगों की मौत, 10 घायल हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित इस बीच जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि इस…

झारखंड (Jharkhand) के जामताड़ा जिले में बुधवार रात एक ट्रेन की चपेट में आकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों के घायल होने की बात सामे आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जामताड़ा उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

  • जामताड़ा के रेलवे स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक हादसा
  • ट्रेन की चपेट में आए कई यात्री
  • 2 लोगों की मौत, 10 घायल

हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित

इस बीच जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि इस घटना में करीब तीन लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग लापता हैं। ऐसी सूचना मुझे मिली है। ये दु:खद घटना है। मैं मौके के लिए रवाना हो रहा हूं। मैंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में कम से कम 12 यात्री आए हैं, जिनमें से दो से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

क्या है हादसे की वजह?

सूत्रों के मुताबिक, डाउन लाइन पर भागलपुर-बंगलूरू एक्सप्रेस गुजर रही थी। रास्ते में काफी धूल थी। इस वजह से चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। धूल की वजह से आशंका जताई गई कि ट्रेन में आग लग गई है। आग की खबर लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई और ट्रेन के रुकते ही कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। उसी वक्त अप लाइन पर ईएमयू ट्रेन आ रही थी। इसी के चपेट में कई यात्री आ गए।

इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए: स्वास्थ्य मंत्रालय

झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय के मुताबिक, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जामताड़ा के उपायुक्त को राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है और सिविल सर्जन जामताड़ा को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

चंपई सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट किया कि जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team