यूपी पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली हैं। गोरखपुर और सिद्धार्थ नगर की पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इन आरोपियों के पास से मार्कशीट, प्रवेश पत्र, ब्लैंक चेक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
- UP Police Bharti मामले में STF का बड़ा एक्शन
नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए चार आरोपी - छह महीने में फिर आयोजित होगी परीक्षा
बाजार एसएसबी कैंप रोड से अरेस्ट किया गया
सूत्रों के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने इन सभी आरोपियों को नेपाल की सीमा पर स्थित कोटिया बाजार एसएसबी कैंप रोड से अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बिट्टू कुमार यादव ,संजय कुमार गौड़, नटराज प्रजापति और जितेंद्र कुमार भारती शामिल हैं। बिट्टू जहां पश्चिम बंगाल का निवासी है। वहीं, अन्य तीन यूपी के देवरिया जिले से बताए जा रहे हैं।
WhatsApp पर करते थे पेपर लीक
एसटीएफ ने दावा किया कि आरोपियों के पास से 32 अभ्यर्थियों की मार्कशीट, तीन चैकबुक, दो पासबुक सहित साथ स्टैंप पेपर बरामद हुए हैं। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये गैंग अभ्यार्थियों की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लेते थे और पेपर होने से दो घंटे पहले व्हाट्सएप के जरिए पेपर उपलब्ध करवा देते थे।
कई जगहों पर पेपर लीक को लेकर अभ्यार्थियों का प्रदर्शन
आपको बता दें कि इसी महीने 17-18 फरवरी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसके बाद अभ्यार्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रदेश में कई जगहों पर पेपर लीक को लेकर अभ्यार्थियों का प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जांच कमेटी का गठन किया गया था।
पुलिस भर्ती परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा- CM योगी
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 फरवरी को परीक्षा को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि अगले छह महीनों पुलिस भर्ती परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पेपर लीक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App





