Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है वैसे वैसे राजनीती भी तीज होती जा रही है सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतर चुकी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के नेता रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वो आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने 2014 और 2022 का लोकसभा चुनाव बीएसपी के टिकट पर लड़ा था। 2022 के चुनाव में गुड्डू जमाली सपा नेता धर्मेंद्र यादव की हार का कारण बने थे। अभी तक समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ सीट से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा ह। गुड्डू जमाली बड़े कारोबारी हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
Highlights
- करोड़ो की संपत्ति के मालिक है गुड्डू जमाली
- BSP का साथ छोड़ सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली
- उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में आते हैं गुड्डू जमाली
करोड़ो की संपत्ति के मालिक है गुड्डू जमाली
2022 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक गुड्डू जमाली उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में आते हैं। उनके पास 195 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 3 करोड़ रुपए की देनदारी है, वहीं 17 लाख का कैश भी जमाली के पास है। उनके कई कंपनियों में 185 करोड़ रुपए के बॉन्ड, डिबेंचर और शेयर भी हैं। जमाली के पास 1 करोड़ रुपए के पर्सनल लोन है, वहीं 23 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने भी हैं। उनके घर की कीमत भी करोड़ों में है। जमाली आजमगढ़ के जमालपुर के रहने वाले हैं।
सपा में शामिल होने के बाद क्या बोले गुड्डू जमाली
गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘ मैंने सपा में आने का फैसला किसी लालच में नहीं किया, बल्कि दिल और दिमाग दोनों से सोच कर लिया है। मेरे दिल ने कहा है कि यकीनन हमें ऐसे लोगों के साथ खड़े होना चाहिए जो भाईचारे को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App




