SSC Phase 12 Recruitment 2024 : SSC ने निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

SSC Phase 12 Recruitment 2024 : SSC ने निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

SSC Phase 12 Recruitment 2024

SSC Phase 12 Recruitment 2024 : SSC सिलेक्शन में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 भर्ती 2024 (SSC Phase 12 Recruitment 2024) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन रिक्तियों में कुल 2050 पदों पर भर्ती (Govt Jobs) निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की प्रक्रिया 26 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Highlights 

  • SSC चरण 12 के निकली भर्ती
  • 26 फरवरी से आवेदन शुरू
  • आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च
  • 18 से 30 साल तक कर सकते है आवेदन

इस तारीख से पहले करें आवेदन

SSC Phase 12 Recruitment 2024
SSC Phase 12 Recruitment 2024

इच्छुक एवं योग्य उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। वही आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2024 तक है। उमीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते है।

भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए आयु सीमा

SSC Phase 12 Recruitment 2024
SSC Phase 12 Recruitment 2024

इस भर्ती के लिए उमीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उमीदवार को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

न्यूनतम आयु सीमा                : 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा            : 30 वर्ष

क्या होगा आवेदन शुल्क

SSC Phase 12 Recruitment 2024
SSC Phase 12 Recruitment 2024

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। जिसका आवेदन फॉर्म 26 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते है।

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस                       : रु. 100/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला               : रु. 0/-
भुगतान का प्रकार                                       : ऑनलाइन

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

SSC Phase 12 Recruitment 2024
SSC Phase 12 Recruitment 2024

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 10वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है।
किसी व्यक्ति को विज्ञान, वाणिज्य या कला स्ट्रीम के साथ हायर सेकेंडरी 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है।
किसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।

जानिए कैसे होगी चयन प्रक्रिया

SSC Phase 12 Recruitment 2024
SSC Phase 12 Recruitment 2024

लिखित परीक्षा : उमीदवारो के चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित परीक्षण होगा, जिसमे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उमीदवार को 1 घंटा का समय दिया जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन : कंप्यूटर आधारित परीक्षण के बाद दस्तावेज़ीकरण किया जाएगा, और फिर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

कौशल परीक्षण : यदि आवश्यक हो तो।

एसएससी चरण 12 के लिए ऐसे करें आवेदन

SSC Phase 12 Recruitment 2024
SSC Phase 12 Recruitment 2024

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssc.gov.in/ पर जाए।

चरण 2: होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

चरण 3: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन फार्म में दिए गए सभी जानकारी सही-सही भरें।

चरण 4: पासपोर्ट साइज फोटो और अपना सिग्नेचर अपलोड करें।

चरण 5: रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपना डॉक्यूमेंट सही-सही अपलोड करें।

चरण 6: उसके बाद अपने वर्ग के अनुसार अपना पेमेंट करें।

चरण 7: पूरी प्रक्रिया होने के बाद फार्म ध्यान से ‘सबमिट’ करें और एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

 

आधिकारिक वेबसाइट :  www.ssc.nic.in

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।