झारखंड के हज़ारीबाग जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थानाक्षेत्र के पतितिरी मोड़ में ‘डाइवर्जन’ को पार करने के दौरान बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।बरही उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नज़ीर अख्तर ने कहा, “ श्रद्धालु पश्चिम बंगाल से आ रहे थे और बिहार में गया जा रहे थे।
दुर्घटना में चालक, सहायक और एक यात्री की मौत हो गई तथा एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।”


Download Android App
Download iOS App



