बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग
मामले में नया समन जारी किया है। नए समन के मुताबिक एक्ट्रेस को अब 14 सितंबर को
पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले इस मामले में एक्ट्रेस पहले जारी हुए समन
के मुताबिक 12 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए गए थे। लेकिन पहले से निर्धारित कुछ
कमिटमेंट्स की वजह से जैकलीन ने पुलिस से दूसरी तारीख की मांग की थी।
बता दें कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से 12
सितंबर को होने वाली पूछताछ को स्थगित कर दिया था। साथ ही पुलिस ने जानकारी दी थी
कि इस संबंध में जैकलीन को एक और समन जारी किया जाएगा। अब दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू
ने एक्ट्रेस को पेश होने के लिए 14 सितंबर की डेट दे दी है।
दरअसल, एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस
को ईमेल के जरिए जानकारी दी थी कि पहले से ही तय कुछ कमिटमेंट्स की वजह से वह 12
सितंबर को होने वाली जांच में शामिल नहीं हो
पाएगी, जिसके बाद उन्होंने नई
तारीख की भी मांग की थी। जैकलीन से पहले ईओडब्ल्यू इसी मामले में एक्ट्रेस नोरा
फतेही से पूछताछ कर चुकी है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200
करोड रुपए की रंगदारी मामले में जांच में शामिल
होने के लिए जैकलीन को तलब किया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलिन को मनी
लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया था। ईडी की चार्जशीट में यह भी कहा गया कि
जैकलिन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी थी। इसके बावजूद
उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उनके साथ कीमती गिफ्ट्स
लिए थे।
इस मामले में नाम सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस कई बार ईडी के सामने पूछताछ
के लिए पेश हो चुकी हैं। इस मामले में एक्ट्रेस से 30 अगस्त और 20 अक्टूबर 2021
को भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने
यह बात स्वीकारी थी कि चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। फिलहाल सुकेश
चंद्रशेखर दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Download Android App
Download iOS App



26692.jpg)



