Jharkhand: जामताड़ा में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारी, हालत गंभीर

Summary :

Jharkhand: झारखंड के जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट मचाई और विरोध करने पर दुकान के मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। Jharkhand: हथियार के बल पर लूटपाट को दिया अंजाम घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, शाम करीब छह बजे तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आए। उस समय बाजार में काफी भीड़…

Jharkhand: झारखंड के जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट मचाई और विरोध करने पर दुकान के मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

Jharkhand
Jharkhand

Jharkhand: हथियार के बल पर लूटपाट को दिया अंजाम

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, शाम करीब छह बजे तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आए। उस समय बाजार में काफी भीड़ थी। बदमाश सीधे बालाजी ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर जेवरात लूटने लगे। प्रतिष्ठान के मालिक अमन वर्मा ने साहस दिखाते हुए उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वे मौके पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बदमाश लगातार फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग के कारण लोग डर के मारे पास नहीं पहुंचे।

Jharkhand
Jharkhand

घटनाटस्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल अमन वर्मा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात को लेकर स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। व्यवसायियों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Jharkhand
Jharkhand

Jharkhand: बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार दिन पहले झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत भुरकुंडा में भी अपराधियों ने इसी अंदाज में एक ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर धावा बोलकर तीन करोड़ के गहने लूट लिए थे। इस मामले में अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ALSO READ: Bihar: नशे के खिलाफ पटना पुलिस को बड़ी सफलता, नशीले पदार्थ और हथियार जब्त

Rahul Kumar Rawat