झारखंड सरकार ने पश्चिम सिंहभूम जिले में लौह अयस्क और मैगनीज खनन क्षेत्र की पांच कंपनियों (पट्टेधारियों) की लीज को रद्द कर दिया है। खनन निदेशक जिशान कमर ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पांच लौह अयस्क एवं मैगनीज पट्टेधारियों की लीज को रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में जेनरल प्रोड्यूस कंपनी करम्पदा एवं घटकुरी, रेवती रमन प्रसाद एवं आनंद वर्धन प्रसाद इतरबालजोरी एवं मेरलगढ़ नोबामुण्डी, कमलजीत सिंह आहुलवालिया बराईबुरु टाटिबा शामिल हैं।
श्री कमर ने बताया कि 13 अन्य पट्टेधारियों को 60 दिनों की वैधानिक नोटिस पर राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि सात स्टोन ब्लॉक की नीलामी इसी सप्ताह की जाएगी। साथ ही कैटेगरी दो के सभी बालू घाट को भी जल्द नीलाम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो बालू घाट की नीलामी हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



