राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चित्तौडगढ़ जिले मे पांडोली ग्राम पंचायत में अपना खेत अपना काम योजना में कराये गये कार्यो के बिलों के भुगतान की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सहायक सचिव को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरों के अनुसार छगन लाल ने शिकायत दर्ज करायी थी कि अपना खेत अपना काम योजना के कार्यो के बकाया बिलों का भुगतान करने की एवज में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
इस पर ट्रेप की कार्रवाही की गयी तथा सहायक सचिव हिम्मत लाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते आज गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कनिष्ठ तकनीकी सहायक दीपक कुमार का भी रिश्वत लेने वालो में बताया था।


Download Android App
Download iOS App



