झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे तथा इस दौरान रांची के मांडर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव मैदान में होंगी।इससे पहले झामुमो ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक 17 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। हाल में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में हुए विवाद के बाद झारखंड में राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया था।
नौ सदस्यीय समन्वय समिति में अध्यक्ष शिबू सोरेन
नौ सदस्यीय समन्वय समिति में अध्यक्ष शिबू सोरेन, आलमगीर आलम (कांग्रेस), राजेश ठाकुर (कांग्रेस), बंधु तिर्की (कांग्रेस), सत्यानन्द भोक्ता (राष्ट्रीय जनता दल), विनोद कुमार पाण्डेय (झामुमो), फागु बेसरा (झामुमो), सरफराज अहमद (झामुमो) एवं योगेंद्र प्रसाद (झामुमो) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



