बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश प्रवास के पहले दिन भोपाल पहुंचे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने मुख्य विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस करप्शन और कमीशन के साथ चलती है।
जेपी नड्डा ने कहा कि, मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने राज्य की तस्वीर बदली है, राज्य तेजी से विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है, मगर कमलनाथ के नेतृत्व में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो जनहित की सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। विकास को रोकने का काम किया। भ्रष्टाचार आदि तो कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस और करप्शन और कमीशन तो एक साथ चलते है। यही संस्कार और यही कल्चर है उनका।
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया को ED का नोटिस, 8 जून को पूछताछ के लिए किया तलब
उन्होंने पार्टी की परिवारवाद को लेकर तय की गई नीति का जिक्र करते हुए साफ किया है कि राज्य में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में भी इसका पालन किया जाएगा। वास्तव में परिवारवाद को समझने की जरुरत है। इसका आशय है कि पिता अध्यक्ष और बेटा महासचिव, वहीं संसदीय बोर्ड में चाचा-ताया, यह परिवारवाद हैं। परिवारवाद की पार्टियां पीडीपी, नेशनल कॉफ्रेंस, हरियाणा का लोकदल, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल, महाराष्ट्र में शिवसेना व एनसीपी, पश्चिम बंगाल की टीडीपी, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नड्डा ने कहा, देश की राजनीति में जो चलते आ रहा है, उस आयाम को पार्टी ने खोला है, इस आयाम के तहत हमारी कोशिश है, पिता के बाद बेटा जगह ले ले इसको रोका जाए , हमारे यहां भी कार्यकर्ताओं और समाज के लोग तरह तरह से विषय को उठाते रहते है, उत्तर प्रदेश में भी देखा है, हमारे यहां बहुत से लोग हैं जिनके बेटे सक्षम हैं, मध्य प्रदेश में भी हैं। सबको समझाना-बुझाना, बातचीत करना और आगे बढ़ना, एक ही व्यक्ति को पार्टी में काम देना हमारा लक्ष्य है। राज्य के नगरीय निकाय के चुनाव में भी ऐसा ही होगा। हर एक जगह लागू होगा।
कश्मीर की सच्चाई को फिल्म के बजाए जमीन पर आकर देखे मोदी सरकार : राहुल
पार्टी द्वारा परिवारवाद को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का हवाला देते हुए नड्डा ने कहा, मध्य प्रदेश में भी उप-चुनाव हुए, नतीजे हमारे बहुत पक्ष में नहीं आए, हम वह चुनाव जीत सकते थे, प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दिक्कत में पड़ जाएंगे, हमने कहा कि दिक्कत में पड़ते है तो पड़ने दो। नीति है उसका पालन तो करना होगा। कई बार तो ऑपरेशन तक करना होता है।


Download Android App
Download iOS App



