इस वक़्त पूरा देश खासकर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ग़मगीन है। सिंगर केके के निधन से हर कोई दंग रह गया है। जिसकी सुरीली आवाज़ लाखो दिलो में बस्ती थी, अब वो आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गयी है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि ये साल कई महान गायक हमसे छीनकर ले गया। दुख की बात ये है कि अब केके हमारे बिच नहीं रहे, जिससे आज लाखो लोगों की आंखे नम है और दिल रो रहे है।

केके गाने गाते- गाते ही इस दुनिया से चले गए। उनके यू अचानक जाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। आपको बता दे, वो कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे, जिसमे उन्होंने अपने गाये हुए बेहतरीन गाने ‘हम रहें या न रहें कल’ गुनगुनाये और वो सच में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले जाएंगे। अब तक सिंगर से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन यह बात कम ही लोगो को पता होगी कि अपने सुरों का जादू चलाकर कभी लोगो के दिलो में प्यार का एहसास जगाने वाले, तो कभी उनको खुलकर रुलाने वाले केके इतने बड़े और महान सिंगर कैसे बने !

बता दे, केके ने भले ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत ‘तड़प-तड़प के इस दिल’ गाने से की थी। हालांकि, बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि केके साल 1996 में आई पॉपुलर मूवी ‘माचिस’ के ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ गाने का भी हिस्सा थे। इस गाने में उनके को-सिंगर हरिहरन, सुरेश वाडकर और विनोद सहगल थे। इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया था। बता दें कि यह गाना आज के समय में भी सुपरहिट है।

वैसे गायकी की दुनिया में कदम रखने से पहले केके कभी होटल में भी काम कर चुके हैं। वहीं गायकी का शौक उन्हें हमेशा से था। यह कला उनमें बचपन से ही थी। वह गानों को सुनकर सीखते थे। बचपन से ही केके मशहूर गायक किशोर कुमार और संगीतकार आरडी बर्मन से काफी इंस्पायर्ड थे। दिल्ली के रहने वाले केके पर धीरे-धीरे गायकी का शौक ऐसा परवान चढ़ा कि उन्होंने इसे करियर ही बना लिया।

एक इंटरव्यू में केके ने बताया था कि, दिल्ली में गाना गाते वक्त सिंगर हरिहरन की नजर उनपर पड़ी थी। उन्होंने ही केके को मुंबई आने के लिए तैयार किया था। केके के सिंगिंग करियर की बात की जाए तो वह करीब 3 हजार से ज्यादा जिंगल्स गा चुके थे।

उन्होंने 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘तड़प-तड़प’ गाया, जिसे उन्हें पहली बार देशभर में पहचान मिली। बस फिर क्या था, इसके बाद केके ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाए। उनके गाने जैसे ही आते फैंस में जोश भर आता था। और फिर देखते ही देखते वो म्यूजिक इंडस्ट्री में सुरों के सरताज कहलाने लगे।


Download Android App
Download iOS App



