भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) रविवार को हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। नड्डा के कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को वह अटल सुरंग रोहतांग (एटीआर) जाएंगे। अपने गृह राज्य के दौरे पर आए नड्डा पिछले साल अटल सुरंग के औपचारिक उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2020 को इसका उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर लुह्नु मैदान में उनका स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजिन्दर गर्ग भी इस मौके पर मौजूद थे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर के सर्किट हाउस में नड्डा और ठाकुर के बीच बातचीत भी हुई।


Download Android App
Download iOS App



