हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने बुधवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिंडियान ग्रांट में सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 750 मीटर टाइल्स सड़क निर्माण कार्य गांव में करवाया जा रहा है। इस अवसर पर मुशर्रफ गौड़, तासीन, पप्पन, इसरार, डॉ. यामीन, शदाकत अली, मनीराम, खालिद, सुंदरलाल, अंकित, सुंदर मिस्त्री, इलम ठेकेदार, मुस्तकिम, सद्दू, महरूफ सलमानी, कीर्तिक बिरला, राकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
उधर दूसरी ओर, पथरी क्षेत्र के गांव गाडोवाली में विधायक निधि से बनाई गई दो सड़कों और सराय में नाले निर्माण का विधायक अनुपमा रावत ने शुभारंभ किया। विधायक अनुपमा ने बताया कि गांव आज भी पानी, सड़क, पुलिया, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके लिए वह गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की छोटी छोटी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान मुकर्रम अंसारी, यासीन अंसारी, इसरार अली, नदीम अंसारी, जाशीद अली. ताहिर हसन, साहिद चौधरी, मोबिन अली, अकरम अली, अतहर अंसारी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



