सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित नवनिर्वाचित विधान पार्षद अफाक अहमद ने आज विधान परिषद के सदस्य के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने कक्ष में अफाक अहमद को शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधान परिषद के उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे भी मौजूद रहे। 

पश्चिम चंपारण के रहने वाले अफाक अहमद ने हाल ही में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट पर हुए उप-चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है। अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के आमना उर्दू हाई स्कूल में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद वीआरएस लेकर सेवानिवृत हुए थे।
सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले अफाक अहमद ने बिहार में प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किए गए जन सुराज अभियान में शुरुआती दिनों से अपना कंधा लगाया और प्रशांत किशोर की सोच और विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

Download Android App
Download iOS App