हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): पचास प्रशिक्षु आईएएस का दल बुधवार को भ्रमण के लिए हरिद्वार पहुंचा। प्रशिक्षु आईएएस का दल जैसे ही पिंक वेंडिंग जोन के निरीक्षण पर पहुंचा तो वहां मौजूद लघु व्यापारियों के दो गुट आपस में उलझ गए। मामला इतना बिगड़ा कि प्रशिक्षु आईएस निरीक्षण आधे में ही छोड़ वापस हो गए। पचास प्रशिक्षु आईएएस बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। प्रशिक्षु आईएएस के दल को पिंक वेंडिंग जोन, एसटीपी प्लांट, कूड़ा निस्तारण केंद्र और शिवालिक नगर पालिका का भ्रमण इस दौरान करना था। प्रशिक्षुओं के दल ने अपने भ्रमण की शुरुआत रोड़ी बेलवाला में नगर निगम द्वारा बनाए गए पिंक वेंडिंग जोन से की। इस दौरान लघु व्यापारियों के एक गुट ने प्रशिक्षु आईएएस का फूल बरसाकर स्वागत किया। लेकिन तभी लघु व्यापारियों के दूसरे गुट ने नगर निगम के अधिकारियों को यह कहकर घेर लिया कि इसकी सूचना उनको क्यों नहीं दी गयी। लघु व्यापारियों के एक गुट ने प्रशिक्षु आईएएस के सामने पिंक वेंडिंग जोन बनाने में जमकर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। लघु व्यापारियों के एक गुट की महिला नेत्री ने लघु व्यापारियों के नेता पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विवाद होता देख प्रशिक्षु आईएएस वापस लौट गए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, श्रीकांत, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रशिक्षु आईएएस दल से भिड़े हरिद्वार के लघु व्यापारी नेता
Summary :
हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): पचास प्रशिक्षु आईएएस का दल बुधवार को भ्रमण के लिए हरिद्वार पहुंचा।


Download Android App
Download iOS App



