दिग्विजय सिंह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता का जबरदस्त कटाक्ष, ट्विटर बार में किया सिंधिया का बचाव

Summary :

भाजपा नेता एवं सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनके भाई लक्ष्मण सिंह पर जबरदस्त हमला बोला।

भाजपा नेता एवं सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनके भाई लक्ष्मण सिंह पर जबरदस्त हमला बोला। कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह ने दो दिवस पूर्व ट्वीट के माध्यम से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष किया था और कहा था कि भू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई शुरू होना चाहिए।
लॉकडाउन भी शनै शनै खुल रहा है। प्राथमिकता पर उनका अतिक्रमण हटाना चाहिए, जो हमारी और हमारी पार्टी की “आड़” में अतिक्रमण कर बैठे हैं। गुना लक्ष्मण सिंह का आशय था कि श्री सिंधिया लोकसभा का चुनाव हार गए थे उसके बावजूद पाला बदलकर अपनी ही पार्टी भाजपा के सांसद के कार्य क्षेत्र में जबरन अतिक्रमण कर रहे हैं।

इस पर जवाब देते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लक्ष्मण सिंह के निशाने पर हमेशा कांग्रेस पार्टी और उनके ही लोग होते हैं उनके जो भी गोल होते हैं खुद के गोलपोस्ट की ओर होते हैं। श्री चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह तो कांग्रेस के सबसे बड़े नेता है।
राजा साहब ही सबल, सक्षम व समर्थ है। राजनीतिक भूमि एवं भौतिक भूमि का अतिक्रमण करने में। उल्लेखनीय है कि जब से श्री सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं। उनका पार्टी छोड़ कर जाना और दिग्विजय सिंह पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगना लक्ष्मण सिंह को नागवार गुजर रहा है।
लक्ष्मण सिंह समय-समय पर ट्वीट कर सिंधिया पर हमला बोलते रहते हैं। प्रदेश का गुना जिला एक ऐसा जिला है जहां से दिग्विजय सिंह और सिंधिया दोनों राजनीति करते हैं।
क्योंकि राजगढ़ और गुना जिला आपस में लगे हैं तथा कई विधानसभा क्षेत्रों में दोनों नेताओं का प्रभुत्व है। मध्यप्रदेश में सिंधिया के बढ़ते वर्चस्व से भाजपा और कांग्रेस दोनों में खलबली मची हुई है। सिंधिया समर्थक नेता अपने नेता के बचाव में हमेशा आक्रामक नजर आते हैं।

Desk Team