ज्योतिरादित्य सिंधिया कल भोपाल जायेंगे, राज्यसभा नामांकन का भरेंगे पर्चा

Summary :

भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सिंधिया इस प्रवास के दौरान राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सिंधिया गुरुवार अपराह्न् तीन बजे विमान से भोपाल पहुंचेंगे। 
वह राजाभोज विमानतल से चलकर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। 
भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिंधिया शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे पुन: भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जाएंगे।

Desk Team