उत्तराखंड के केदारनाथ धाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। नौ मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आगवानी की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पर्याप्त मात्रा में राशन केदारपुरी पहुंचा दिया गया है और यात्रियों के रहने की समुचित व्यवस्था की गयी है इसके लिये 300 टेंट लगाए गये है और स्थानीय युवाओं को 250 टेंट लगाने की अनुमति दी गयी है।
नौ मई से केदरनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे। दस स्थानों पर अलाव के भी इंतजाम किये गये है और दवाइयों पर्याप्त इंतजाम कर लिया गया है। विद्युत, पेयजल और संचार सेवा बहाल कर दिया गया है बीएसएनएल व अन्य निजी कंपनियों ने भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



