भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा है की अलवर जिले के थानागाजी में एक दलित युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फास्ट ट्रैक न्यायालय में शीघ, सजा दिलाने का काम करना चाहिए। श्री चन्द्रशेखर ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान के अलवर जिले में इस प्रकार की घटनाएं आम हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ति पक्ष ने अपनी हिम्मत जुटाई जिससे उनके चेहरे बेनकाब हुए।
उन्होंने अधिकारियों के रवैए पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो काम पुलिस अधिकारियों को करना चाहिए वह काम पीड़तिं द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों की अब तक की गई कार्यवाही से वह संतुष्ट नही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शीघ, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाकर आंदोलन किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



