हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने रायपुर में रावण भाटा मैदान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस पर कहा महात्मा गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसपर मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कालीचरण पर तंज कसते हुए कहा कि बापू के कातिल अबतक जिंदा हैं, जिसके लिए वे शर्मिंदा हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सतय , अहिंसा को झूठे और हिंसक कभी हरा नही सकते, बापू हम शरमिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं।
रायपुर जिले की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने के आरोप में हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है – धर्म की रक्षा करना : हिंदू धर्मगुरु
सतय , अहिंसा को झूठे और हिंसक कभी हरा नही सकते, बापू हम शरमिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं । https://t.co/D5TPlAGKnq
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) December 26, 2021
कालीचरण महाराज ने कहा कि ‘हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है – धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही वह (पुरूष या महिला) किसी पार्टी से संबंधित हो… हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान करने (चुनाव में) नहीं जाती हैं। जब सामूहिक बलात्कार होंगे तो आपके घर (परिवार) की महिलाओं का क्या होगा… महामूर्खों, मैं उन लोगों का आह्वान कर रहा हूं जो वोट देने नहीं जाते हैं।’’
इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना – कालीचरण
उन्होंने कहा, ‘‘इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। (विभाजन का जिक्र करते हुए) हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया… उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा किया। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया… मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या की।’’


Download Android App
Download iOS App



