मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज ईद के अवसर पर ईदगाह पहुंचे और उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क एवं विधि विधायी मंत्री पी सी शर्मा, भोपाल के प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह और सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों के निवास भी पहुंचे और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी।

कमलनाथ शहर काजी मुश्ताक अली नदवी के निवास पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विधायक आरिफ मसूद और मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सैयद सऊद हसन के निवास भी गए और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।


Download Android App
Download iOS App



