मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। माना जा रहा है कि कमलनाथ राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
कमलनाथ ने राहुल के आवास के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘मैं भोपाल जा रहा हूं। विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद आप सबको निर्णय का पता चल जाएगा।’
मुख्यमंत्री पद के एक अन्य दावेदार माने जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल से मुलाकात की और कहा कि निर्णय की घोषणा गुरुवार रात 9.30 बजे की जाएगी।
सिंधिया और कमलनाथ की तस्वीर शेयर कर बोले राहुल : धैर्य और समय सबसे शक्तिशाली योद्धा
उन्होंने कहा, ‘यह रेस नहीं है, यह कुर्सी के बारे में नहीं है। हम यहां मध्यप्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए हैं। मैं भोपाल जा रहा हूं और आपको आज (गुरुवार को) ही निर्णय की जानकारी मिल जाएगी।’
बैठक के बाद राहुल ने ट्विटर पर कमलनाथ और सिंधिया के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और कहा, ‘दो सबसे शक्तिशाली योद्धा धर्य और समय हैं : लियो टॉल्सटॉय।’


Download Android App
Download iOS App



