मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक लगातार जारी है। इस बीच कमलनाथ सरकार बहुमत साबित कर खुद को बचा पाएगी या भाजपा इस बाजी को जीत जाती है इसका निर्णय शुक्रवार शाम 5 बजे तक हो जाएगा। वहीं शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ मीडिया से रूबरू होंगे। खबरों की माने तो कमलनाथ शुक्रवार को यानि आज अपने प्रेस आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का भी आयोजन किया है।
वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पहले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं यह तक की खबरों की माने तो कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा भी दे सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 2 बजे फ्लोर टेस्ट होनी है। इस बारे में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक “विधानसभा का विशेष सत्र 20 मार्च को दोपहर दो बजे बुलाया गया है जो शाम पांच बजे तक चलेगा।’ उन्होंने कहा की यह विशेष सत्र सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश के अनुसार बुलाया गया है।
निर्भया के दोषियों की फांसी पर बोले CM केजरीवाल- सब संकल्प लें कि दोबारा ना हो ऐसी घटना
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष एन पी प्रजापति को निर्देश दिया कि शक्ति परीक्षण के लिये शुक्रवार को सदन का विशेष सत्र बुलाया जाए और यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पूरी की जाए। वहीं न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के शक्ति परीक्षण के दौरान विधानसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग की जाए और संभव हो तो इसका सीधा प्रसारण किया जाए।
दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए है। इस इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार का गिरना लगभग तय माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



