कमलनाथ ने शहीद दिवस पर रखा दो मिनट का मौन, कहा- आज के समय में राष्ट्रपिता की है जरुरत

Summary :

कमलनाथ आज 11 बजे मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल उद्यान पहुंचे। मौन धारण सूचक सायरन बजा और वहां मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनिट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कमलनाथ आज 11 बजे मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल उद्यान पहुंचे। मौन धारण सूचक सायरन बजा और वहां मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनिट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।

बसपा सांसद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सदस्यता की शपथ का रास्ता साफ़

इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मुख्य सचिव एस आर मोहंती, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन के के सिंह वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें इससे पहले, कमलनाथ ने पुरानी विधानसभा मिंटो हाल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सुप्रीम कोर्ट ने 29 फरवरी तक 933 करोड़ रुपए जमा करने पर सारदा माइन्स को दी खनन की अनुमति

इस दौरान उन्होंने युवा लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की यह बहुत जरूरी है वे गांधीजी के विचारों को अपनाए। आज के समय में गांधीजी के विचारों और सोच को अपनाना बहुत जरुरी है। ऐसा करना देश के लिए कल्याणकारी साबित होगा। 

Desk Team