मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रचार प्रसार से दूर इस नई सरकार ने पिछले दो महीने में हर दिन जनहित में एक नया निर्णय लेकर दिखा दिया की काम कैसे किया जाता है।
सलूजा ने जारी विज्ञप्ति में प्रदेश की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पिछले पंद्रह वर्षो के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि उसने अपने शासन में प्रतिदिन कभी नहीं पूरा होने वाली नई-नई घोषणाएं की, काम कभी नहीं किया, केवल प्रचार प्रसार कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में आज कमलनाथ को पूरे दो माह हो गए हैं। इन दो माह में उन्होंने अपने वचन पत्र के कई प्रमुख वादों को पूरा किया है और कई जन हितैषी निर्णय लिए हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को बता दिया है कि सरकार क्या होती है, जनहित क्या होता है, फैसले किस तरह लिए जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश वासियों ने भाजपा के 15 वर्ष का कुशासन भी देखा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन 15 वर्षों में प्रदेश में विकास की दृष्टि से कोई काम नहीं किए गये।
डीजे से परेशान बच्चे ने सुनाई व्यथा, कमलनाथ ने दिया भरोसा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी 10 दिन में करने का वादा किया था, लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के एक घंटे के भीतर ही प्रदेश के करीब 55 लाख किसानों के 2 लाख रुपये तक के ऋण माफी के आदेश पर हस्ताक्षर किये। वहीं, वचन पत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का था। इसको लेकर कांग्रेस सरकार ने उद्योग नीति में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य किया है।
सलूजा ने कहा कि इसके साथ ही रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 4 नए गारमेंट पार्क की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। शहरी युवाओं को रोजगार देने के लिए युवा स्वाभिमान योजना को लागू किया है। जिसके तहत शहरी युवाओं को 100 दिन का निश्चित रोजगार देंगे सहित अन्य कई जन हितैषी कार्य किए गए, जो कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में प्रदेश की जनता को वचन दिया था।


Download Android App
Download iOS App




