नारनौल : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसे तुरंत निकट के निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी जांच की गई। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होती देख उसे उसी समय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। यह घटना दोपहर के 2 बजकर पांच मिनट की है। शनिवार को दिन के दो बजे जब श्री चौटाला सिंघाना रोड पर पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करने लगे तो उनके हाथ में माइक था।
हाथ में माइक लेने के बाद जब वे बोलने की कोशिश करने लगे लेकिन वे बोल नहीं सके। वहां उपस्थित कार्यकर्ता उनके बोलने की इंतजार करने लगे। लेकिन जब लगभग दो मिनट तक वे बोल नहीं सके तो स्टेज के पास खड़े वरिष्ठ नेताओं को अहसास हुआ कि उनकी तबीयत खराब होने लगी है। वहीं पर उसे संभाला गया तथा तुरंत गाड़ी में बैठाकर उसे निकट के ओम हस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डा. पंकज परासर ने उनकी जांच की तो पाया गया कि उनके हर्ट में हल्का अटेक हुआ गया था लेकिन उस समय तक वे खतरे से बाहर थे।
इस संदर्भ में डा. परासर ने बताया कि ओमप्रकाश चौटाला की प्राथमिक चिकित्सा जांच की गई तो पाया कि उनकी बी.पी. 140 से 90 था तथा शुगर 201 पाई गई। इससे लगभग 20 मिनट पहले भी जब वे पास के एक वर्कशाप के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे तब भी कुछ क्षण के लिए वे बोलते-बोलते चुप हो गए थे।
उस समय भी वे पूरी तरह से स्वास्थ्य नहीं थे। पत्रकारों से बात करते समय भी श्री चौटाला काफी उदास थे तथा थके हुए लग रहे थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ लगभग 10 मिनट तक बात की। इसके बाद वे इनैलो कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करने के लिए पंडाल के लिए चले गए।
– महेश कुमार


Download Android App
Download iOS App



