मध्य प्रदेश के जबलपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उम्र को लेकर कसे गए तंज का मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब दिया है। कमलनाथ ने कहा है कि जनता उम्र नहीं काम देख रही है।
शाह द्वारा उम्र को लेकर दिए गए बयान के जवाब में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “हमने एक साल में ही बदलाव लाकर दिखा दिया कि सरकार क्या होती है। 265 दिनों में 365 वादों को पूरा कर जनता का भरोसा जीता है। हम काम में विश्वास रखते हैं, झूठी घोषणाओं या वादों में नहीं। जनता मेरी उम्र नहीं, मेरा काम देख रही है। इसी उम्र में जनता ने मुझ पर विश्वास कर भाजपा के कई युवा नेताओं की उम्मीदों पर पानी फेरा है।”
ज्ञात हो कि जबलपुर के गैरिसन मैदान में रविवार को आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कमलनाथ की उम्र का जिक्र करते हुए कहा था, “कमलनाथ सोनिया मैडम के दरबार में अपनी सीआर सुधारने के लिए जोर-जोर से बोल रहे हैं कि सीएए लागू नहीं होगा। उनकी उम्र चिल्लाने की नहीं रही, स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



