मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि चुनौतियों के इस दौर में राहुल गांधी के दीर्घकालीन अनुभव का लाभ व मार्गदर्शन सभी को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी।

बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। जब तक एआईसीसी स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर लेती तब तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App



