लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि सभी को अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में ट्रीमैन एवं पर्यावरणविद, विष्णु लाम्बा के मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट करने के अवसर पर यह बात कही।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संस्थान श्रीकल्पतरु संस्थान की ओर से बिल्व पत्र का पौधा लगाकर हरित भारत अभियान की शुरुआत भी की गई। इस मौके ओम बिरला ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
लाम्बा ने बिरला को नारियल के खोल में लगा तुलसी का पौधा भेंट कर प्लास्टिक मुक्त भारत का सन्देश दिया। पर्यावरण को समर्पित लाम्बा राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार, अमृता देवी पुरस्कार जैसे पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है।


Download Android App
Download iOS App




