मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को एक वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले बीएमसी ने उनके बांद्रा के कार्यालय को तोड़ने की कार्रवाई की थी। कंगना ने मुंबई आने के तुरंत बाद एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह अब समझ सकती हैं कि संपत्ति को तोड़े जाने के बाद कश्मीरी पंडित कैसा महसूस करते होंगे।
कंगना ने क्लिप में कहा, ‘उद्धव ठाकरे, क्या आप सोचते हैं कि फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरे घर को तोड़ देंगे और अपना बदला पूरा कर लेंगे? आज मेरा घर टूटा है, कल आपके घमंड को तोड़ा जाएगा। यह समय का चक्र है। याद रखिए, यह हमेशा समान नहीं रहता है।’
तुमने जो किया अच्छा किया 🙂#DeathOfDemocracy pic.twitter.com/TBZiYytSEw
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आपने मेरा फेवर किया है, मैं हमेशा से जानती थी कि कश्मीरी पंडित किस पीड़ा से गुजरे हैं और आज महसूस भी कर लिया।’उसके बाद उन्होंने कश्मीर और अयोध्या पर फिल्म बनाने का वादा किया।
उन्होंने कहा, ‘आज मैं देश से वादा करती हूं कि मैं केवल अयोध्या पर फिल्म नहीं बनाऊंगी, बल्कि कश्मीर पर भी फिल्म बनाऊंगी और देश के लोगों को जगाऊंगी। उद्धव ठाकरे यह अच्छा है कि यह नफरत और आतंकवाद मेरे साथ हुआ है, क्योंकि इसका कुछ मतलब है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।’
बुधवार को बीएमसी ने कथित रूप से उनकी बांद्रा स्थित संपत्ति को गैरकानूनी रूप से मोडिफिकेशन और एक्सटेंशन के लिए तोड़ना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री ने इमारत तोड़े जाने की तस्वीर भी साझा की थी। बाद में बांबे हाईकोर्ट ने हालांकि इमारत को ढहाने से रोकने का आदेश पारित कर दिया।
#DeathOfDemocracy pic.twitter.com/pbLleNulYa
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
कंगना लगातार मुंबई की आलोचना करती रही हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके और प्रशासन की तुलना तालिबान से कर दी थी। बुधवार को, अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से कर दी।


Download Android App
Download iOS App



