Kanwar Yatra 2025: Uttar Pradesh में आज बड़ी बैठक, कई प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल

Summary :

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इस पवित्र माह में लोग भगवान शिव का विशेष पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में आज मंगलवार को कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी की योगी सरकार सबसे बड़ी बैठक करने जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद होंगे। साथ ही यूपी पुलिस महानिदेशक राजिव कृष्ण भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं मीटिंग में यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा के सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे। सुरक्षित तरीके कराने की तैयारी बता दें कि मेरठ कमिश्नर कार्यालय में होने वाली इस बैठक में कांवड़…

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इस पवित्र माह में लोग भगवान शिव का विशेष पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में आज मंगलवार को कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी की योगी सरकार सबसे बड़ी बैठक करने जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद होंगे। साथ ही यूपी पुलिस महानिदेशक राजिव कृष्ण भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं मीटिंग में यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा के सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे।

सुरक्षित तरीके कराने की तैयारी

बता दें कि मेरठ कमिश्नर कार्यालय में होने वाली इस बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की योजना बनाई जाएगी। राज्य के अलग-अलग जिलों मेरठ, आगरा, बरेली जोन के ADG भी इस बैठक में शामिल होंगे। (Kanwar Yatra 2025) बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, रूट डायवर्जन और व्यवस्थाओं पर बात होगी। सावन शुरू होने वाला है ऐसे में कांवड़ियों की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव और DGP करेंगे।

यूपी पुलिस की मीटिंग (फाइल फोटो)

दोपहर 1:20 बजे शुरू होगी बैठक

जानकारी के लिए बता दें यह बैठक आज दोपहर 1:20 बजे शुरू होगी। इसको लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारी एक्टिव दिख रहे हैं। (Kanwar Yatra 2025) योगी सरकार ने यात्रा के दौरान लाखों भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए खास प्लान तैयार किया है। कई जिलों में पुलिस अलर्ट है। श्रद्धालुओं के लिए यातायात प्रबंधन से लेकर शिविरों तक विशेष व्यवस्था की गई है। बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, आगरा और बरेली जैसे जिलों में पुलिस अलर्ट पर है।

हवा से निगरानी की जाएगी

कावड़ियों की सुरक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा और पुष्प वर्षा की योजना पर भी विचार किया जाएगा। कावड़ियों के साथ चलने वाले डीजे की ऊंचाई पहले ही निर्धारित कर दी गई है। (Kanwar Yatra 2025) स्थानीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन नियमों का पालन हो। चारों राज्यों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा के बाद एक ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।

ALSO READ:Weather Update: UP से हिमाचल, पंजाब से केरल तक तेज बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।