कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,503 नए मामले आए हैं वहीं संक्रमण से 92 लोग की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में अभी तक कुल 1,12,504 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण से 2,147 लोग की मौत हुई है।
दिन भर में कुल 2,397 लोग को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। आज आए 5,503 नए मामलों में से 2,270 सिर्फ बेंगलुरु शहर से आए हैं। आज लगातार छठे दिन राज्य में 5,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
वही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने बीते 24 घंटे में 768 लोगों की जान ली है। इसके साथ ही देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 34193 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कुल 5,09,447 एक्टिव केस हैं।


Download Android App
Download iOS App



