karnataka: बसवराज बोम्मई बोले- कर्नाटक में शिशु मृत्युदर को कम करके एक अंक पर लाने का लक्ष्य

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि राज्य में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) दो प्रतिशत है और ‘प्रति 1,000 जन्म पर 20 शिशुओं की मृत्यु होने’ के आंकड़े को एक अंक पर लाने का लक्ष्य है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि राज्य में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) दो प्रतिशत है और ‘प्रति 1,000 जन्म पर 20 शिशुओं की मृत्यु होने’ के आंकड़े को एक अंक पर लाने का लक्ष्य है।उन्होंने राज्य में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को भी कम करने की जरूरत बताई।
  
बोम्मई ने कहा, ‘‘राज्य में 5-6 जिलों को छोड़कर आईएमआर और एमएमआर काफी कम है। इसलिए हम इन जिलों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार हमने इन महत्वाकांक्षी तालुकों को चिह्नित किया है। हम इन तालुक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला और बाल कल्याण पर उच्च मानदंडों के साथ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन 5-6 जिलों में एमएमआर कम करने के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

Desk Team