Karnataka: विजयपुरा में खूनी लड़ाई, जमीन विवाद को लेकर दो परिवार में झड़प; एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या

Summary :

Karnataka Bijapur land dispute family clash 6 killed: कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा (Vijayapura) जिले के चडचना तालुक के गोविंदपुरा गांव से बेहद डरावनी खबर सामने आई है। शुक्रवार को इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई; यह लड़ाई धीरे-धीरे एक खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसके परिणामस्वरूप छह लोगों की बेरहमी से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। Karnataka Bijapur clash: क्या है पूरा मामला? बता दें कि कई महीनों से दोनों परिवार के बीच…

Karnataka Bijapur land dispute family clash 6 killed: कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा (Vijayapura) जिले के चडचना तालुक के गोविंदपुरा गांव से बेहद डरावनी खबर सामने आई है। शुक्रवार को इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई; यह लड़ाई धीरे-धीरे एक खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसके परिणामस्वरूप छह लोगों की बेरहमी से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं।

Karnataka Bijapur clash: क्या है पूरा मामला?

Karnataka Bijapur land dispute family clash 6 killed (credit-sm)

बता दें कि कई महीनों से दोनों परिवार के बीच संपत्ति की लड़ाई चल रही थी। इसकी जानकारी खुद पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद और पुरानी आपसी मतभेद का नतीजा है। शुक्रवार को इनके बीच लड़ाई हुई, देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि यह हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मृतकों की लिस्ट जारी की है, मृतकों में पहचान चंदू निराले, दुंदप्पा निराले, शिवपुत्र निराले, राहुल निराले, समर्थ निराले, शब्बीर नदाफ के रूप में हुई है।

Karnataka Crime News: पुलिस की जांच तेज

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हत्याएं निराले और गोलागी परिवार के बीच चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ी हैं। पुलिस को शक है कि गोलागी परिवार के कुछ लोग इस हमले में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी के ऊपर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी है। यह हत्याकांड स्थानीय समुदाय में भय स्थिति पैदा कर गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रखा है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।