कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मेकेदातु परियोजना को लागू करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ बातचीत से इंकार करते हुए मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह कानूनी बिंदुओं और काम को आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा के लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे।
बोम्मई केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हालिया बयान पर विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। शेखावत ने कहा था कि केंद्र मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच बातचीत कराने के लिए तैयार है।
शेखावत के बयान का हवाला देते हुए सिद्धरमैया ने इस परियोजना के लिए भारत सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने को लेकर आशंका व्यक्त की।
गौरतलब है कि तमिलनाडु इस परियोजना का कड़ा विरोध कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



