गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि भाजपा या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस का आरोप – भाजपा का गोडसे के प्रति नरम रुख
मंत्री का यह बयान विपक्षी कांग्रेस के लगातार आरोपों की पृष्ठभूमि में आया है कि सत्तारूढ़ भाजपा का गोडसे के प्रति नरम रुख है। इससे पहले सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पुंजा वंश और शैलेश परमार ने कई मुद्दों पर भाजपा की आलोचना की और कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया ये घटनाएं यह दर्शाती हैं कि भाजपा के शासन में महात्मा गांधी के हत्यारे को गुजरात में महत्व दिया जा रहा है।
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर ‘‘भगवा आतंकवाद’’ की गलत धारणा गढ़ने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि आरएसएस देशभक्त बनाता है और नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।


Download Android App
Download iOS App



