कर्नाटक : सीएम बोम्मई ने किया दलित के घर नाश्ता, कांग्रेस ने ‘फोटो ऑप’ बताकर घेरा

Summary :

कर्नाटक सीएम बोम्मई व बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने बुधवार को एक दलित पर भोजन किया, जिसके बाद से ही विपक्षी दल कांग्रेस ने येदियुरप्पा व सीएम बोम्मई को घेरना शुरू कर दिया हैं।

कर्नाटक सीएम बोम्मई व बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने बुधवार को एक दलित पर भोजन किया, जिसके बाद से ही विपक्षी दल कांग्रेस ने येदियुरप्पा व सीएम बोम्मई को घेरना शुरू कर दिया हैं। दरअसल बीजेपी ने ता राज्य में ‘जन संकल्प यात्रा’ नाम से राज्य के विभिन्न गावों का दौरा कर रहे हैं , जिस कारण बोम्मई व येदियुरप्पा कमलापुरा  गांव में गए थे, जंहा उन्होनें दलित के घर भोजन किय।  
परिवार ने बीजेपी नेताओं को परोसा उपमा व केसरी भात
दलित परिवार राज्य के सियासी नेतृत्व की इज्जत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, दलित परिवार ने बताया कि खबर के बाद से ही उन्हें यह सुनकर काफी अच्छा लगा कि राज्य के सीएम उनके यंहा भोजन करेंगे।  दलित परिवार बीजेपी नेताओं को भोजन में    केसरी भात’, ‘मंदाकी वोगराने’, तली हुई मिर्च और उप्पिट्टू (उपमा) परोसा।  भोजन के बाद राज्य के सीएम व वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की।  
येदियुरप्पा का दलित के घर भोजन करना ‘‘फोटो-ऑप’’ – कांग्रेस 
दरअसल राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस ने बोम्मई व येदियुरप्पा का दलित के घर भोजन करना को ‘‘फोटो-ऑप’’ करार दिया हैं।  विपक्षी दल कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने बीजेपी पर दलित के लिए कुछ ना करने का आरोप लगाया, इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक में दलित कार्यकर्ताओं को मारपीट किए जाने पर उन्हें बंदी बनाए जाने का आरोप लगाया।    
सरकार ने दलितों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया 
 मीडिया से मुखातिब होते हुए सिद्धरमैया ने कहा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे सिद्धरमैया ने कहा वह चुनाव आने पर लोगों को याद करने लगे हैं , उनके कल्याण के लिए लोगों ने कुछ नहीं किया। उन्होनें आगे कहा कि  बीजेपी नेता उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जंहा अधिकांश संख्या में पिछड़े समुदाय के लोग रहते हैं।  

Desk Team