Karnataka CM : सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार, डीके शिवकुमार को 135 विधायकों का समर्थन

Summary :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है। कुछ समय पहले कहा जा रहा था की डीके ही सीएम बनेंगे फिर सिद्दारमैया को लेकर हलचल तेज हो गई थी। कहा जाने लगा की उनके पास कई विधायकों का समर्थन है। लेकिन इन सबके बीच फिर से डीक शिवकुमार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम पद के दावेदार माने जा रहे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनके पास 135 विधायकों का आंकड़ा है, सीएम पद के बारे में आलाकमान फैसला लेगा। मैं पार्टी से इस्तीफा नहीं दे हूं दिल्ली में अपने भाई के कावेरी अपार्टमेंट से निकलते वक्त डीके शिवकुमार ने उनके बारे में गलत ख़बर चलाने वाले चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की भी बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा अगर कोई चैनल खबर चला रहा है कि मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा उनमें से कुछ ख़बर चला रहे हैं कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मेरी पार्टी मेरी मां है डीके शिवकुमार ने कहा मेरी पार्टी मेरी मां है मैंने इस पार्टी को बनाया है।मेरे आलाकमान, मेरे विधायक, मेरी पार्टी 135 विधायकों के साथ वहां है। उन्होंने कहा मुझे सब नेताओं से मिलना है। मैं पहले कांग्रेस अध्यक्ष से मिलूंगा और फिर बाकी सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात करुंगा। कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेंगे डीके शिवकुमार बता दें कि कर्नाटक के सीएम पद को लेकर कांग्रेस में लगातार मंथन चल रहा है। सीएम के दावेदार माने जा रहे सिद्धारमैया भी दिल्ली में हैं डीके भी वहीं है माना जा रहा है कि आज सीएम पद को लेकर एलान हो जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है। कुछ समय पहले कहा जा रहा था की डीके ही सीएम बनेंगे फिर सिद्दारमैया को लेकर हलचल तेज हो गई थी। कहा जाने लगा की उनके पास कई विधायकों का समर्थन है। लेकिन इन सबके बीच फिर से डीक शिवकुमार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम पद के दावेदार माने जा रहे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनके पास 135 विधायकों का आंकड़ा है, सीएम पद के बारे में आलाकमान फैसला लेगा।

मैं पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रहा हूं

दिल्ली में अपने भाई के कावेरी अपार्टमेंट से निकलते वक्त डीके शिवकुमार ने उनके बारे में गलत ख़बर चलाने वाले चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की भी बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा अगर कोई चैनल खबर चला रहा है कि मैं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा उनमें से कुछ ख़बर चला रहे हैं कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं।

मेरी पार्टी मेरी मां है
डीके शिवकुमार ने कहा मेरी पार्टी मेरी मां है मैंने इस पार्टी को बनाया है।मेरे आलाकमान, मेरे विधायक, मेरी पार्टी 135 विधायकों के साथ वहां है।  उन्होंने कहा मुझे सब नेताओं से मिलना है। मैं पहले कांग्रेस अध्यक्ष से मिलूंगा और फिर बाकी सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात करुंगा।
कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेंगे डीके शिवकुमार
बता दें कि कर्नाटक के सीएम पद को लेकर कांग्रेस में लगातार मंथन चल रहा है।  सीएम के दावेदार माने जा रहे सिद्धारमैया भी दिल्ली में हैं डीके भी वहीं है माना जा रहा है कि आज सीएम पद को लेकर एलान हो जाएगा।

Desk Team