कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को राज्य की विधानसभा में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नारेबाजी करने के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल को आरएसएस के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस विधायकों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर चर्चा कराने के खिलाफ सदन के आसन के करीब पहुंचकर विरोध जताया और इसे देश में ‘लोकतंत्र को खत्म करने की आरएसएस की साजिश करार दिया।’ कांग्रेस विधायक जब भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा, ”हां, हम आरएसएस से हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री भी आरएसएस से हैं। आपको आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार है?” विधानसभा अध्यक्ष वी एच कागेड़ी ने भी पूछा कि विपक्ष आरएसएस का नाम क्यों घसीट रहा है।


Download Android App
Download iOS App



