कर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं और इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में सोमवार से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने रविवार को एक बयान में कहा, “राज्य की 15 विधानसभा क्षेत्रों में पांच दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिन जिलों में ये चुनाव होंगे, वहां 11 नवंबर से एमसीसी लागू हो जाएगी।”
पूर्व की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के 14 और जनता दल-सेकुलर (जद-एस) के तीन बागी विधायकों द्वारा जुलाई में अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से इस्तीफा देने के बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
पार्टी व्हिप की कथित रूप से उपेक्षा करने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने 25-28 जुलाई को हालांकि 17 विधायकों को अयोग्य ठहराया था, लेकिन मुस्की (रायचूर जिला) और आर.आर. नगर (बेंगलुरू दक्षिण-पश्चिम) में मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर कर्नाटक हाईकोर्ट में मुकदमें के कारण रोक लगा दी गई थी।
राज्य में पांच दिसंबर को अथानी, कागवाड, गोकक, येल्लापुरा, हीरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसकोट, के.आर. पेटे, हुनसूर में उपचुनाव होंगे। मतगणना नौ दिसंबर को होगी। कुमार ने कहा, “नामांकन 11 नवंबर ( सोमवार) से 18 नवंबर तक किए जा सकेंगे और उनकी जांच 19 नवंबर तक होगी तथा 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



