कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाई-बहन को ज्यादा प्यार मिलने से खफा नाबालिग लड़की ने माता-पिता समेत चार लोगों को जहर देकर मार दिया। घटना चित्रदुर्ग जिले के इसामुद्रा गांव में लंबानिहट्टी में जुलाई महीने में हुई, लेकिन मामला अब सामने आया है।
12 जुलाई को नाबालिग ने परिवार को रात के भोजन में ‘रागी मुद्दे’ (रागी के गोले) बनाकर खिलाए। जिसमें कीटनाशक मिला हुआ था। जबकि उसने खुद बहन द्वारा तैयार किए गए चावल और रसम खाया। रागी मुद्दे खाने वाले सभी सदस्य उल्टियां आने लगी। जिसमे से चार की मौत हो गयी। मृतकों में नाबालिग के पिता, मां, दादी और बहन है जबकि उसका 19 साल का भाई जहर से बीमार पड़ गया।
ननिहाल में पली-बढ़ी नाबालिग 3 साल पहले ही आई थी माता-पिता के घर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खाद्य सामग्रियों और बर्तनों को जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया था और जांच के बाद रागी के गोले में कीटनाशक मिले होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी अपने ननिहाल में पली-बढ़ी थी और तीन साल पहले ही अपने माता-पिता के घर आई थी। उसकी शिकायत थी कि माता-पिता उसके और भाई-बहनों के बीच ‘भेदभाव’ करते हैं।
घर के कामों को लेकर डांटते थे मां-भाई, नाबालिग ने खाने में मिलाकर परिवार को दिया जहर
वह इस बात को लेकर परेशान थी कि ‘उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा और उसके भाई-बहन को ज्यादा स्नेह दिया जा रहा है।’ अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से उसने जहर देने का फैसला किया। परिवार के सदस्यों को जहर देने की कोशिश वह पहले भी कर चुकी थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाई। नाबालिग होने की वजह से आरोपी को लड़कियों के रिमांड होम भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



