कर्नाटक चुनाव : 28 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 384 उम्मीदवारों में से 92 के खिलाफ आपराधिक मामले

Summary :

कर्नाटक के बेंगलुरु क्षेत्र की 28 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 384 उम्मीदवारों में से 92 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। आपको बता दे कि एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

कर्नाटक के बेंगलुरु क्षेत्र की 28 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 384 उम्मीदवारों में से 92 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। आपको बता दे कि एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
कर्नाटक इलेक्शन वॉच, बेंगलुरु इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, जिसने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बेंगलुरु क्षेत्र के 28 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे 389 उम्मीदवारों में से 384 के स्व-शपथपत्रों का विश्लेषण किया। यह पाया गया कि 92 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 384 उम्मीदवारों में से 57 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रमुख दलों में भाजपा के 28 में से 14, कांग्रेस के 27 में से 19, जेडीएस के 24 में से 9 और आप के 28 में से 9 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा अपने हलफनामे में की है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

Desk Team