कर्नाटक के किसान का अनोखा तरीका, कुत्ते को बनाया ‘बाघ’ ताकि बंदर भाग जाएं

Summary :

किसना अलग-अलग तरकीब सोचते हैं अपनी फलसों को बचाने के लिए। अपनी फसल को कटीले तार से घेराबंदी कर देते हैं तो कभी वह खेत के बीच में इंसानी चेहरा बनाकर जानवरों

किसना अलग-अलग तरकीब सोचते हैं अपनी फलसों को बचाने के लिए। अपनी फसल को कटीले तार से घेराबंदी कर देते हैं तो कभी वह खेत के बीच में इंसानी चेहरा बनाकर जानवरों को डराने के लिए कपड़े पहनाकर खड़ा कर देते हैं। ऐसा ही एक वाकया कर्नाटक के किसानों का सामने आया है। 
उन्होंने अपनी फसलों को बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। फसलों को बचाने के लिए कुत्तों को कर्नाटक के किसानों ने बाघ बनाया है। कर्नाटक के शिवमोगा जिले के नल्लूर गांव का यह मामला है। दरअसल बंदरों के आतंक से 
कर्नाटक में किसान बहुत परेशान हो गए हैं जिसके लिए उन्होंने बाघ की तरह पालतू कुत्तों पर पेंट लगाकर छोड़ रहे हैं। कुत्तों के शरीर पर काले और पीले रंग की धारियां बनाई हैं ताकि वह बिल्कुल बाघ की तरह दिखाई दें।
 न्यूज एजेंसी एएनआई को कॉफी की खेती करने वाले श्रीकांत गौड़ा ने कहा, पहले बंदर सभी फसलों को नष्ट कर देते थे। बंदरों को भगाने की कई कोशिशें की, लेकिन ये डरते ही नहीं थे। बंदरों को भगाने के लिए मैं पहले गोवा और दूसरे जगहों से टाइगर के आकार के खिलौने ले आता था, लेकिन खेत में कई दिनों तक धूप और बारिश में पड़े रहने के कारण इनका रंग खराब हो जाता था। ऐसे में बंदर दोबारा फसल बर्बाद करने आ जाते थे। 

श्रीकांत गौड़ा ने आगे कहा, इसलिए मैंने अपने कुत्ते बुलबुल को हेयर डाई से टाइगर की तरह रंग दिया। ये आइडिया काम कर गया। बंदर टाइगर बने कुत्ते को देखकर खेतों से दूर रहने लगे। टाइगर की तरह अपने कुत्ते को अब श्रीकांत पेंट करके हर रोज खेत पर सुबह-शाम लेकर जाते ेहैं। बंदर कुत्ते को टाइगर समझकर खेत से भाग जाते हैं। अब वह फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते। 

Desk Team