कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने इस दिवाली पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, हमने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है और इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी होगा।
पटाखा बैन करने के मामले पर नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी सुनवाई कर रहा है। बुधवार को एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से परे पटाखों के उपयोग से प्रदूषण के मामलों की सुनवाई के दौरान अपने दायरे का विस्तार किया और 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किए, जहां हवा की गुणवत्ता मानदंडों से परे है।
एनजीटी ने 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे 122 शहरों की ओर इशारा करते हुए, जिनमें लगातार खराब वायु गुणवत्ता रही है, कहा था कि इस अवधि के दौरान पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की दिशा पर विचार करना पड़ सकता है। इन शहरों में दिल्ली, वाराणसी, भोपाल, कोलकाता, नोएडा, मुजफ्फरपुर, मुंबई, जम्मू, लुधियाना, पटियाला, गाजियाबाद, वाराणसी, कोलकाता, पटना, गया, चंडीगढ़ आदि शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



