बेंगलुरु : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों पर हमले रोकने के लिये सरकार कृत्रिम मेधा समेत उच्च तकनीक से लैस तंत्र का इस्तेमाल करेगी।
नारायण ने कहा, किसी भी चुनौती से निपटने के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें वॉकी-टॉकी, चेहरे पहचानने वाले कैमरे और कृत्रिम मेधा शामिल हैं।
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान कुछ मरीजों को ‘दवा से नुकसान’ के चलते कुछ कथित कन्नड़ समर्थित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में एक नेत्र अस्पताल में एक चिकित्सक पर हमला कर दिया था, जिसे लेकर सरकारी चिकित्सकों का एक वर्ग यहां हड़ताल पर है। इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी।


Download Android App
Download iOS App



